Wednesday, November 4, 2026
Google search engine
Homeदेशभारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी,...

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान

जेडी वेंस ने कहा कि ‘जो राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने फरवरी में एलान किया था कि दोनों देश अपने द्विपक्षीय व्यापार को इस दशक के अंत तक 500 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। दोनों पक्ष इसे लेकर गंभीर और उत्साहित हैं।’

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच जो व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है, उसके लिए संदर्श की शर्तें तय हो चुकी हैं और दोनों देशों ने इन पर सहमति जताई है। जयपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जेडी वेंस ने ये बात कही।

जेडी वेंस ने दी जानकारी
जेडी वेंस ने कहा कि ‘जो राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने फरवरी में एलान किया था कि दोनों देश अपने द्विपक्षीय व्यापार को इस दशक के अंत तक 500 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। दोनों पक्ष इसे लेकर गंभीर और उत्साहित हैं।’ वेंस ने कहा कि दोनों देशों की सरकारें व्यापार समझौते पर बात कर रहे हैं, जो साझा हितों के आधार पर बना है और इसमें नई नौकरियों के अवसर पैदा करने, सप्लाई चेन को बनाने और दोनों देशों के कर्मचारियों को समृद्ध बनाने पर फोकस है। भारत और अमेरिका आधिकारिक तौर पर व्यापार समझौते को लेकर संदर्भ की शर्तों पर राजी हो गए हैं। यह एक बड़ा और अहम कदम है।’

वेंस ने टैरिफ लगाने के फैसले का किया बचाव
कार्यक्रम में जेडी वेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ लगाने के कदम का बचाव किया। उन्होंने कहा कि व्यापार को संतुलित करने के लिए यह जरूरी था और इससे भविष्य में दोनों देशों का भविष्य बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका रक्षा, ऊर्जा, अहम रणनीतिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं।

जेडी वेंस ने भारत दौरे पर सोमवार की शाम को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार और मजबूती देने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने साझा आर्थिक प्राथमिकताओं पर भावी चर्चा के लिए रोडमैप तैयार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments