Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homedelhiसीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास; लड़कियों ने...

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास; लड़कियों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर CBSE कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस साल पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। दिल्ली वेस्ट पांचवें और दिल्ली ईस्ट छठे नंबर पर है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbse.gov.incbseresults.nic.inresults.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

CBSE Result 12th Out:17 रीजन में विजयवाड़ा टॉप पर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। 17 रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरा स्थान पर त्रिवेंद्रम है। जहां 99.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

CBSE Result 2025 Class 12 Out: दिल्ली का इतना फीसदी रहा रिजल्ट
इसके अलावा प्रयागराज अंतिम 17वें पायदान पर रहा। यहां का पास प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा। जबकि दिल्ली वेस्ट का 95.37, दिल्ली ईस्ट का 95.06, चंडीगढ़ का 91.61, पंचकूला का 91.17, देहरादून का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा है। देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। यहां पास प्रतिशत 99.29 फीसदी रहा है। निजी स्कूल का 87.94 फीसदी के साथ सबसे कम है। जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का रिजल्ट 91.57 फीसदी रहा।

CBSE Result 2025 Class 12 Out: गाजियाबाद का ऐसा रहा परिणाम
सीबीएसई 12वीं में गाजियाबाद के जयपुरिया स्कूल की निशिका भंडारी और सेंट टेरेसा स्कूल की रूपसा ने 99.4% अंक हासिल किए हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 6 की छात्रा सिया मखीजा ने 99.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

CBSE Result 2025 Class 12 Out: नोएडा में पिछली बार से इंटर मीडिएट का रिजल्ट पांच प्रतिशत रहा कम 
सीबीएसई ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में इस बार गौतमबुद्ध नगर जिले का इंटर के परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है। पिछली बार से इस बार करीब 5% छात्र-छात्राएं कम पास हुए हैं। इस बार परीक्षा में 127683 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से कुल 103789 परीक्षार्थी पास में है। जिले का ओवरऑल प्रतिशत 81.29 रहा है। इसमें 74766  छात्रों में से 57718 पास हुए हैं। इनका 77.20 प्रतिशत रहा है। इसी तरह परीक्षा में शामिल 52917 छात्रों में से 46072 पास हुई हैं। इनका ओवरऑल प्रतिशत 87.06 रहा है।

सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं की जाती है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

CBSE Result 12th Out: लड़कियों ने मारी बाजी
पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
होमपेज पर प्रदर्शित “सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Partners: stelario wazamba app lemon casino bonus amunra https://ninekasyno.com/ https://legzo77.com/ lemon casino smokace wazamba login https://wazambaitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments