Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homedelhiश्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लगी आग, पाया काबू;...

श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लगी आग, पाया काबू; कूलिंग ऑपरेशन जारी

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में गुरुवार यानि आज सुबह आग लग गई। आग लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल पर लगी। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी चार गाड़ियों की मदद से इमारत में कुलिंग का काम कर रहे हैं।

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 8.55 बजे कॉलेज में आग लगने की जानकारी मिली थी। आस पास के फायर स्टेशनों ने तुरंत गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग तीसरी मंजिल स्थित लाइब्रेरी में लगी थी। पुलिस आग लगने और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments