Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeमनोरंजनSamay Raina: 'बहुत घुटन सी थी यार..', IGL विवाद के बाद लाइफ...

Samay Raina: ‘बहुत घुटन सी थी यार..’, IGL विवाद के बाद लाइफ नॉर्मल करने में जुटे रैना; अपूर्वा संग की पार्टी

 इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद को लेकर मुश्किलों में फंसे कॉमेडियन समय रैना अब फिर से सामान्य होने की कोशिश कर रहे हैं। समय ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं, जानिए उन तस्वीरों में क्या है खास।

 

मशहूर कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद अब अपनी लाइफ को फिर से नॉर्मल करने में लगे हैं। वो फिर से कॉमेडी में वापसी को भी तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए टूर का भी एलान किया था। अब समय रैना धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को पहले की तरह ही जीने का प्रयास कर रहे हैं। फिर से अपने पुराने रंग में वापस आने के लिए समय ने दोस्तों के साथ पार्टी की। जिसमें इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में शामिल अपूर्वा मखीजा भी शामिल रहीं।

भावुक हुए समय रैना
अपनी लाइफ को फिर से नॉर्मल बनाने में जुटे समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद धीरे-धीरे फिर से पब्लिक अपीयरेंस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी एक्टिविटी बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में समय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी साझा कीं। इन स्टोरीज को साझा करने के साथ ही समय ने एक स्टोरी में लिखा, “आज कुछ ज्यादा ही स्टोरी डाल दीं। बहुत घुटन सी थी यार क्या बताऊं। काफी निकाल दिया एक साथ ही। यह सब अनुभव करके काफी खुश हूं। मैं आप सबको अपने विदेश और भारत के शोज में देखने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी का शुक्रिया।”
माता-पिता से की बात
समय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी साझा कीं। इनमें वो पार्टी करते, मस्ती करते और दोस्तों के साथ समय बिताते दिख रहे हैं। समय ने स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो मस्ती में गिटार बजाते दिख रहे हैं।
अपूर्वा के साथ की पार्टी, तन्मय के साथ बिताया वक्त
इस दौरान समय रैना ने एक तस्वीर अपनी दोस्त और इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड में मौजूद रहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा की भी शेयर की है। जिसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय ने अपूर्वा के साथ पार्टी की है।
Partners: https://lemoncasino77.com/ lemon casino f1 casino https://lemoncasino77.com/ nine casino casinozer f1 casino bonus 20 euro https://ninecasinoceske.com/ https://stelario-de.com/ wazamba
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments