Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homeदेशपूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में...

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में लगातार जारी है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व असम तथा अंडमान सागर पर चक्रवाती प्रसार जारी है।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में लगातार जारी है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व असम तथा अंडमान सागर पर चक्रवाती प्रसार जारी है। 14 से 17 मई के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें कुछ इलाकों में 115 मिमी से अधिक और कुछ स्थानों पर 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी भारत, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार हैं।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर
15 मई को उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी राजस्थान में व 16 से 19 मई तक उत्तराखंड में 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह प्रभाव पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी व मध्य वायुमंडल में सक्रिय ट्रफ के कारण होगा।

पश्चिमी भारत में तेज हवाओं के साथ बौछारें
15 और 16 मई को गुजरात में और 14 से 17 मई के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में बिजली कड़कने के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 15 मई को मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में तूफानी हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दक्षिण में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश
भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में  14 से 17 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु,पुडुचेरी, कराईकल  और केरल में वज्रपात होने, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार  वाली तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14 और 15 मई के दौरान तेलंगाना में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के 70 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने साथ ही बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments