Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabऑनलाइन एनआरआई मिलनीयों में प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों...

ऑनलाइन एनआरआई मिलनीयों में प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों का हुआ निपटारा: कुलदीप सिंह धालीवाल

एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री स कुलदीप सिंह धालीवाल ने जानकारी दी है कि अब तक आयोजित ऑनलाइन एनआरआई मिलनी के माध्यम से प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को हल करने के लिए आज अमृतसर में छठी मासिक ऑनलाइन एनआरआई मिलनी आयोजित की गई।

आज की मिलनी के संबंध में बोलते हुए स धालीवाल ने बताया कि दुनिया भर के एनआरआई पंजाबियों से विभिन्न माध्यमों द्वारा कुल 123 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार हर महीने नियमित रूप से ये ऑनलाइन बैठकें आयोजित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जून में होने वाली अगली मीटिंग से पहले सभी प्राप्त शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इन छह महीनों के दौरान विभिन्न देशों से कुल 658 केस प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 51 मामले अदालती प्रक्रिया के कारण लंबित हैं, जबकि बाकी सभी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। स धालीवाल ने समस्त एनआरआई पंजाबियों से अपील की कि वे हर महीने होने वाली इन ऑनलाइन एनआरआई मिलनियो में भाग लेकर अपनी समस्याएं बेझिझक उठा सकते हैं। उन्होंने दोहराया कि वह एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं और उनकी शिकायतों का समाधान करना उनके लिए गर्व और संतोष की बात है।

इस छठी एनआरआई ऑनलाइन मीटिंग के दौरान डीआईजी एनआरआई मामलों राजपाल सिंह संधू, एआईजी जगजीत सिंह वालिया, एआईजी एनआरआई विंग पंजाब पुलिस अजिंदर सिंह, ज़िला माल अधिकारी नवकीरत सिंह एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Partners: vavada casino new mga casinos funky time crazy time preview telegram neteller suomi euteller tunnistautuminen slot machine i libri sweet bonanza slot online casino utan spelpaus med trustly udenlandske casinoer
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments