Wednesday, November 4, 2026
Google search engine
Homepunjab8,000 रुपए रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

8,000 रुपए रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के दौरान, जिला फाजिल्का के थाना अमीर खास में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) रवीपाल को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फिरोजपुर जिले के गुरूहर सहाए निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी एस.आई. ने हाईकोर्ट में एक रिट पिटिशन का जवाब तैयार करने और जमा करवाने तथा शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज पुलिस केस से संबंधित चार्जशीट जिला अदालत में पेश करने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments