Friday, March 13, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरकपिल शर्मा के कनाडा वाले ‘Kaps Cafe’ पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने...

कपिल शर्मा के कनाडा वाले ‘Kaps Cafe’ पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी,

कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनके कनाडा वाले नए कैफे पर फायरिंग हो गई है। खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। फायरिंग की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी है और गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी में से एक शख्स पिस्तौल लगातार कैफे पर गोलियां चला रहा है। हालांकि, वीडियो में उस गोली चलाने वाला चेहरा नहीं दिख रहा है, केवल उसके हाथ और बंदूक दिख रही है।

कथित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कार्यकर्ता और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की लिस्ट में भारत के मॉस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट में कहा गया कि उसने कपिल शर्मा के किसी बयान पर अपनी नाराजगी जताई और इस गुस्से में उसने कैफे पर फायरिंग की। यह रेस्टोरेंट हाल ही में खुला था और कनाडा में प्रवासी भारतीयों के बीच तेजी से पॉपुलर भी हो रहा था। कपिल शर्मा ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। KAP’S CAFE के जरिए कपिल शर्मा ने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में ये पहला कदम रखा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी इस वेंचर से जुड़ी हैं। बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी ने इसकी ओपनिंग की थी और कुछ ही दिनों में इस पर हमला कर दिया गया।

Partners: verde casino. lemon casino wazamba 77 verde casino nine casino https://lemoncasinomagyar.com/ https://posido-fi.com/ nine casino https://legzo77.com/ https://amunra77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments