Thursday, November 5, 2026
Google search engine
Homepunjabश्री दरबार साहिब को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी,...

श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और BSF की जांच जारी

अमृतसर स्थित श्री हरिमंदर साहिब (दरबार साहिब) को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के ई-मेल पर भेजी गई है। ई-मेल में दावा किया गया है कि गुरु घर के अंदर धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। श्री हरिमंदर साहिब के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। परिसर और आसपास के इलाकों की सघन तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले श्री दरबार साहिब के नजदीक तीन धमाके हो चुके हैं। पहला धमाका 6 मई 2023 को रात करीब 11:15 बजे अमृतसर की हैरिटेज स्ट्रीट (जो श्री हरिमंदर साहिब से कुछ ही मीटर की दूरी पर है) पर हुआ था। यह एक कम तीव्रता वाला IED धमाका था, जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई और कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए।

दूसरा धमाका 8 मई 2023 को सुबह करीब 6:30 बजे फिर उसी इलाके में हुआ। यह भी एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और पास की दुकानों को मामूली नुकसान पहुंचा।

तीसरा धमाका 10 मई 2023 को दोपहर 12:15 बजे हुआ, जिसमें एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। यह धमाका भी हल्का था, लेकिन इसने लोगों में डर और अफरातफरी का माहौल और बढ़ा दिया।

पिछली घटनाओं को देखते हुए मौजूदा ई-मेल धमकियों को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इन धमकियों के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। प्रशासन शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments