Friday, October 30, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब ने प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024’ के लिए...

पंजाब ने प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024’ के लिए राज्य श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में राज्य श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि इस पुरस्कार की घोषणा 14 जुलाई, 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा “एक जिला एक उत्पाद” पहल के अंतर्गत जिला-विशेष उत्पादों को प्रोत्साहित करने में पंजाब की उत्कृष्टता और नवाचार को मान्यता देते हुए की गई थी।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि यह शानदार उपलब्धि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अथक प्रयासों, समर्पण और टीमवर्क को दर्शाती है। “एक जिला एक उत्पाद” पहल के अंतर्गत पंजाब के सर्वोत्तम अभ्यासों को दर्शाती यह प्रस्तुति एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव कमल किशोर यादव द्वारा दी गई। इस प्रस्तुति के दौरान जिला-आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करने और कारोबार करना सुगम बनाने संबंधी पंजाब के प्रगतिशील और टिकाऊ प्रयासों को उजागर किया गया। यह पुरस्कार पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की डायरेक्टर सुरभी मलिक, आई.ए.एस. द्वारा प्राप्त किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि यह पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है, यह दर्शाता है कि समन्वित नीति के तहत नवाचार और समावेशी औद्योगिक विकास को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है। पंजाब की प्रमुख पहलों और परिणामों में ग्रीन स्टैंप पेपर पहल, कारोबार का अधिकार अधिनियम 2020 के तहत शीघ्र अनुमतियाँ, एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से फसली विविधता, निर्यात उपलब्धियाँ, बाजार प्रोत्साहन, कौशल निर्माण और नवाचार, प्रभावशाली वृद्धि आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments