Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeदेश‘जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई’, ऑपरेशन...

‘जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई’, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले ही लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बिहार वोटर लिस्ट पर विपक्ष का हंगामा होने लगा. आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का दिन है। लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत होने से पहले ही सदन में जोरदार हंगामा हुआ है।

सदन की शांत कराने की कोशिश करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हंगामा करने वालों को समझाइए कि इन्हें सदन में पर्चें फेंकने और तख्तियां लाने के लिए नहीं भेजा गया है। ऑपरेशन सिंदूर पर पी चिदंबरम के बयान पर BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “जब भी पाकिस्तान और आतंकवाद की बात होती है, तो पाकिस्तान भी अपनी उतनी वकालत नहीं करता जितना राहुल गांधी वाली कांग्रेस करती है, ऐसी क्या मजबूरी है कि कांग्रेस को पाकिस्तान का पक्ष लेना पड़ रहा है? एक पूर्व गृह मंत्री का ऐसा बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है…”

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पर आज से चर्चा शुरू…जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो आतंकवादी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा!” केंद्रीय मंत्री ने आगे पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो पाकिस्तान को आग का सामना करना पड़ा।”

Partners: https://amunra-gr.com/ lemon casino wazamba lemon casino weryfikacja https://wazambaitalia.com/ https://sportunagreek.com/ posido casino arvostelu casinozer stelario lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments