Thursday, November 5, 2026
Google search engine
Homeदेशदेवघर बस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के...

देवघर बस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के इलाज का दिया भरोसा

झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। यह हादसा जमुनिया चौक के पास उस समय हुआ जब कांवड़ियों से भरी बस गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और एक्स पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस की सीधी टक्कर एक ट्रक से हुई जो गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 9 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल के अलावा नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई श्रद्धालु बस के अंदर ही फंसे रह गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बस में लगभग 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे। इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी बस की सीधी टक्कर हो गई। कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई हैं, जबकि कुछ लोग पूरी तरह सुरक्षित भी बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments