Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में 31 जुलाई को छुट्टी की घोषणा, 78 साल पुरानी मांग...

पंजाब में 31 जुलाई को छुट्टी की घोषणा, 78 साल पुरानी मांग हुई पूरी, जानें क्या है खास वजह

पंजाब सरकार ने राज्य में 31 जुलाई, दिन गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। यह घोषणा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। इस फैसले के साथ ही सरकार ने एक 78 साल पुरानी मांग को भी पूरा कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई को महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस है। इसी उपलक्ष्य में पूरे पंजाब में सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि यह छुट्टी साल 2025 के कैलेंडर में पहले से ही आरक्षित अवकाश (Reserved Holiday) के तौर पर दर्ज थी, लेकिन अब सरकार ने इसे सभी के लिए सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित कर दिया है।

इस मौके पर मौजूद जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कंबोज भाईचारे की यह 78 साल से चली आ रही मांग थी, जिसे ‘आप’ सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस गजटेड छुट्टी के ऐलान से समुदाय में खुशी की लहर है।

अमन अरोड़ा ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने भवानीगढ़ से सुनाम, भीखी और कोटशमीर तक जाने वाली सड़क का नाम भी शहीद उधम सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। 31 जुलाई को ही मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस सड़क का औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसी कमीशन के चेयरमैन मलकीत सिंह थिंद भी मौजूद थे।

Partners: casinozer sportuna streaming nine casino lemon casino stelario https://amunra77.com/ https://stelario-de.com/ unique casino stelario https://lemoncasinomagyar.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments