Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabमुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और प्रदेश में शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने यह भी अरदास की कि प्रदेश में शांति और भाईचारे की भावना दिन-प्रतिदिन मजबूत हो और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे पंजाब के लोगों की सेवा करने और अभूतपूर्व विकास व प्रगति के नए युग की शुरुआत करने का अवसर मिलने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार लोगों की सेवा के लिए महान सिख गुरुओं की शिक्षाओं पर चल रही है और प्रदेश के विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार को महान सिख गुरुओं की शिक्षाओं से जिम्मेदारी और सेवा की भावना प्राप्त होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से पंजाब हर क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। भगवंत सिंह मान ने अपनी यात्रा को विशेष बताते हुए कहा कि यह वह पवित्र स्थान है, जहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने शहादत दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पवित्र भूमि के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगी और इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास जारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, क्योंकि सरकार इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले स्थान को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस संबंध में सुविचारित योजना पहले ही तैयार हो चुकी है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पहले ही एक नई और प्रगतिशील लैंड पूलिंग नीति पेश की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों सहित सभी हितधारकों की राय ली जाएगी और इसे ध्यान में रखा जाएगा। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि यह लोगों की सरकार है और सरकार द्वारा हर निर्णय जनता से सलाह-मशविरा करके ही लिया जाता है।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीते समय में कांग्रेस के नेता गैंगस्टरों का समर्थन करते रहे हैं, जिससे असामाजिक तत्वों को प्रोत्साहन मिलता रहा। उन्होंने कहा कि अब उन कांग्रेस नेताओं के परिवारों को इन गुंडा तत्वों की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को अतीत में किए गए कार्यों के परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।

Partners: casinozer https://lemoncasino77.com/ wazamba nine casino https://lemoncasino77.com/ wazamba https://lemoncasinomagyar.com/ https://lemoncasino77.com/ casinozer https://sportunagreek.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments