Friday, November 6, 2026
Google search engine
Homepunjabस्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र बढ़ाई गई सुरक्षा के दौरान पंजाब पुलिस ने...

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र बढ़ाई गई सुरक्षा के दौरान पंजाब पुलिस ने राज्यभर के 151 रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान

आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर राज्य में बढ़ाई गई सुरक्षा के तहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य के 151 रेलवे स्टेशनों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया।

यह ऑपरेशन विशेष सुरक्षा योजना के तहत, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया गया।

कानून व्यवस्था के विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) अर्पित शुक्ला, जो राज्य स्तरीय इस अभियान की स्वयं निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि ऑपरेशन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी सीपी/एसएसपी को पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर के अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई, और लगभग 72 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया।

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने नशे विरुद्ध 160वें दिन भी जारी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राज्यभर में 352 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 96 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 59 एफआईआर दर्ज की गईं। इस प्रकार, अब तक कुल 160 दिनों में पकड़े गए नशा तस्करों की संख्या 25,149 हो चुकी है।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 1.2 किलो हेरोइन, 1.1 किलो अफीम, 12,627 नशीली गोलियां और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि 106 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 232 से अधिक पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशनों की जांच की और राज्यभर के नशा प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट्स) में छापे मारे गए। इस दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान कुल 375 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

स्पेशल डीजीपी ने यह भी बताया कि ‘नशा छुड़ाओ’ पहल के तहत पंजाब पुलिस ने 53 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments