Friday, November 6, 2026
Google search engine
Homeदेशत्योहारों में ट्रेन से सफर होगा सस्ता और आसान, रेलवे ने शुरू...

त्योहारों में ट्रेन से सफर होगा सस्ता और आसान, रेलवे ने शुरू किया ‘राउंड ट्रिप पैकेज’; मिलेगा 20 प्रतिशत डिस्काउंट

त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की मारामारी से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने “राउंड ट्रिप पैकेज” योजना की घोषणा की है, जिसके तहत आने और जाने दोनों तरफ का टिकट एक साथ बुक करने पर वापसी के बेस किराए पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

रेल मंत्री के मुताबिक, इस स्कीम से त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंटेगी, जिससे ट्रेनों का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेंगे। रेलवे ने इसके प्रचार के लिए प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर घोषणाएं करने के निर्देश दिए हैं।

योजना के मुख्य बिंदु

-छूट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी, जो आने और जाने का टिकट एक ही नाम, डिटेल्स, क्लास और स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) के साथ बुक करेंगे।
-आने का टिकट *13 से 26 अक्टूबर 2025* के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए, जबकि वापसी का टिकट *17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025* के बीच का होना जरूरी है।
-पहले आने का टिकट बुक करना होगा, इसके बाद “कनेक्टिंग जर्नी” फीचर से वापसी का टिकट लिया जाएगा।
-वापसी टिकट पर एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा।
– दोनों टिकट *कन्फर्म* होने चाहिए। टिकट में बदलाव या रिफंड की सुविधा नहीं होगी।
– रिटर्न टिकट पर कोई अन्य छूट, वाउचर, पास, PTO या रेल ट्रैवल कूपन मान्य नहीं होगा।
– योजना सभी क्लास और ट्रेनों में लागू होगी, जिसमें स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं, लेकिन फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों में यह सुविधा नहीं मिलेगी।
– दोनों टिकट एक ही माध्यम से—ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर—से बुक करने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments