Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomepunjabCM मान की दरियादिली, बाढ़ पीड़ितों तक राशन और राहत पहुंचाने के...

CM मान की दरियादिली, बाढ़ पीड़ितों तक राशन और राहत पहुंचाने के लिए दिया अपना हेलीकॉप्टर

पंजाब के कई जिले इस समय बाढ़ की भीषण चपेट में हैं, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत और राशन सामग्री पहुंचाने के लिए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर सौंप दिया है।

मुख्यमंत्री आज गुरदासपुर जिले के दीनानगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि कई गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं और लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। उन तक पहुंचना और आवश्यक सामग्री पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

हालात का जायजा लेने के बाद सीएम मान ने कहा, “मुझे यहां आकर पता चला कि बहुत से गांव ऐसे हैं जहां लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोग छतों पर बैठे हैं और उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने 92 सीटें देकर मुझे यह हेलीकॉप्टर दिया था, आज वही हेलीकॉप्टर मैं उन लोगों के हवाले कर रहा हूं। मैं इसे यहीं छोड़ कर जा रहा हूं ताकि इसके जरिए लोगों तक दूध, राशन और पानी पहुंचाया जा सके।”

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही डीसी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए और कहा कि वह खुद सड़क मार्ग से वापस जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हेलीकॉप्टर जनता का ही है और जब तक बचाव एवं राहत कार्यों के लिए इसकी आवश्यकता होगी, यह यहीं रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति पर किसी का जोर नहीं है, लेकिन उनकी सरकार लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस संकट के समय में पंजाब को राहत पैकेज के रूप में उसका वाजिब हक दिया जाए।

Partners: nine casino verde casino https://lemoncasino77.com/ amunra legzo casino официальный сайт lemon casino casinozer smokace f1 casino amunra
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments