Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में बाढ़ से फसलें, मकान सब तबाह, फिर भी ‘चढ़दी कला’...

पंजाब में बाढ़ से फसलें, मकान सब तबाह, फिर भी ‘चढ़दी कला’ में पंजाबी, एक कॉल पर जुटाए सवा करोड़ रुपए

भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिलों में लोगों के घर, फसलें आदि सब तबाह हो गए है। राज्य के 1312 गांव पूरी तरह से जलमग्न है। लोग अपने घरों की छत्तों पर बैठकर समय गुजार रहे है। वहीं, पंजाब के इन हालातों पर मदद के लिए कोई और नहीं ब्लकि खुद पंजाबी ही एकजुट हुए है।

लोगों की 3 लाख एकड़ में फसलें 5 से 15 फीट पानी में डूबी हैं, घरों के अंदर पानी है, सामान सब पानी बहा कर ले गया है। इतना कुछ होने के बावजुद भी पंजाबी ‘चढ़दी कला’ में है। वह इस आपदा को ‘तेरा भाणा मीठा लागे’ कहकर दिल को सकुन दे रहे है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन के साथ-साथ देश-विदेश में बसता पूरा पंजाब खड़ा हो गया है।

एक कॉल पर सवा करोड़ जुटाए
बाबा नानक के किरत करो वंड छको के फलसफे पर चलते हुए 13-13 सोसाइटी के बाबा दीप सिंह सेवा दल ने रातोंरात एक फोन कॉल पर 1 करोड़ 35 लाख रुपए जुटा लिए है। वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। जैसे ही पंजाब में बाढ़ के हालात बनने लगे तो बाबा दीप सिंह सेवा दल गढ़दीवाल एक्टिव हो गया। इन्होंने 13-13 सोसाइटी चला रहे बलजीत सिंह गिल भोगपुर से फोन पर बाढ़ में मदद का सहयोग मांगा। उनसे लोगों को निकालने के लिए नाव की मदद मांगी। इसके बाद गिल ब्रदर्स खुद इस काम में जुट गए। बलजीत गिल ने बताया कि जैसे ही मुझे फोन आया, उसके बाद मैंने अपनी दोनों बहनों, बुआ व चाचा के बेटे को फोन किया। वहीं, अपने ब्यास गांव के दोस्त को भी फोन किया। रात 12 बजे कॉल करना शुरू किया और सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ 35 लाख रुपए का इंतजाम हो गया।

Partners: f1 casino bonus https://lemoncasinomagyar.com/ stelario https://amunrafr.com/ https://ninekasyno.com/ https://legzo77.com/ legzo https://lemoncasino77.com/ smokace online casino legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments