Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब के लिए अगले 3 घंटे काफी अहम, कई जिलों में होगी...

पंजाब के लिए अगले 3 घंटे काफी अहम, कई जिलों में होगी भारी बारिश…हिमाचल में चार की माैत

पंजाब के कई जिलों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। कल रात से हुई बारिश सुबह तक जारी रही। अब नया अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर में अगले 3 घंटों में भारी वर्षा होगी। इनमें से कई शहर ऐसे हैं जहां पर भारी जलभराव हुआ पड़ा है और अब अगर फिर से बारिश होती है लोगों के लिए परेशानी होगी। उधऱ, हिमाचल में भी भारी बारिश परेशानी बनी हुई है।

पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। 10 जिले बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं। पहाड़ों से आ रहे पानी का भार झेलने के लिए बांधों की स्टोरेज क्षमता कम पड़ने लगी है। साल दर साल बाढ़ की चुनौती बढ़ रही है। साफ है कि अब आगामी वर्षों के लिए हमें अपनी तैयारी और मजबूत करनी होगी।

शिमला के जुन्गा में एक मकान जमींदोज होने से बाप-बेटी की मौत हो गई। वहीं जुब्बल के बढ़ाल गांव में मकान गिरने से 23 साल की युवती की दब गई, जिससे मौत हो गई। कोटखाई में भी मकान ढहने से एक बुजुर्ग महिला कलावती की जान चली गई। सिरमौर के शाईमी में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से एक मकान गिर गया। इससे भी एक महिला की मौत हो गई।

Partners: trucchi book of ra giocando a 1 euro trustly luotettavuus euteller kasino casino uden rofus nem udbetaling spillesider med dansk licens big bass splash free play crazy time in diretta kasinolisenssi udenlandske casino Vavada Casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments