Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 16 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 16 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने प्रदेश के वित्त प्रशासन को और मजबूत करने के लिए आज नए भर्ती हुए 16 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां नव-गठित ‘डायरेक्टोरेट ऑफ खजाना एवं लेखा शाखा, पेंशन और न्यू पेंशन स्कीम’ के लिए की गईं हैं।

इस अवसर की खास बात यह रही कि अधिकांश युवा को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली वर्तमान पंजाब सरकार के अधीन दूसरी या तीसरी नौकरी मिली है। विभाग में क्लर्क के रूप में नियुक्त संदीप कौर को पहले पुलिस और सहकारी बैंक में भी नौकरी मिल चुकी थी। इसी तरह जीवन सिंह, हैपी कुमार, साहिल सियाग, अवतार सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह उनकी दूसरी नियुक्ति है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर पैदा करने हेतु मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नए कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सरकारी कार्यालयों के सुचारू कार्यकाज में क्लर्कों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि क्लर्क दफ्तरी कार्यकाज की मूल आधारशिला हैं, और उनकी कुशलता विभाग के सुचारू कार्यकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने नए भर्ती हुए क्लर्कों से ईमानदारी, अनुशासन और लगन से अपनी ड्यूटी निभाने और पंजाब की प्रगति व खुशहाली में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त आलोक शेखर, डायरेक्टर,खजाना अरविंद कुमार और अतिरिक्त डायरेक्टर खजाना सिमरजीत कौर भी मौजूद थे।

Partners: https://legzo77.com/ https://wazamba7777.com/ https://verdecasinoitalia.com/ casinozer verde casino lemon casino ile czeka się na wypłatę https://winnerzsuomi.com/ casinozer unique casino verde casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments