Tuesday, November 10, 2026
Google search engine
Homepunjabप्रदेश भर की जेलों में सुरक्षा प्रबंधों को मज़बूत करने के लिए...

प्रदेश भर की जेलों में सुरक्षा प्रबंधों को मज़बूत करने के लिए 1,700 सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे: मोहिंदर भगत

पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने के लिए प्रदेश भर की जेलों में 1,700 सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के साथ की गई समीक्षा बैठक के दौरान दी।

श्री भगत ने कहा कि इस नई भर्ती में पूर्व सैनिकों और गैर-पूर्व सैनिकों दोनों को शामिल किया जाएगा और ये पद पुरुषों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी खुली हैं। उन्होंने कहा, ‘यह निर्णय न केवल हमारी जेलों के लिए और अधिक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराएगा बल्कि पूर्व सैनिकों और पंजाब के युवाओं के लिए सम्मानजनक रोज़गार के अवसर भी पैदा करेगा।’’

बैठक के दौरान, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को अवगत कराया कि कुल स्वीकृत संख्या में से 900 सुरक्षा गार्ड पहले ही भर्ती किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि सभी जेलों में मज़बूत सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए शेष पद जल्द ही भरे जाएंगे।

श्री भगत ने पैस्को को भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने के निर्देश दिए ताकि शेष पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। पैस्को के प्रबंध निदेशक ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

श्री भगत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अधिक से अधिक रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
—

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments