Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरजेवर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! इस दिन होगा उद्घाटन, 10 बड़े शहरों...

जेवर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! इस दिन होगा उद्घाटन, 10 बड़े शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें

दिल्ली-एनसीआर के बहुप्रतीक्षित जेवर एयरपोर्ट को लेकर चल रहा लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजुरप्पू राम मोहन नायडू ने बुधवार को घोषणा की कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उद्घाटन के 45 दिनों के भीतर एयरपोर्ट से देश के 10 प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ‘यात्री सेवा दिवस’ के अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि जेवर एयरपोर्ट से पहले चरण में बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके लिए इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस से बातचीत पूरी हो चुकी है।

मंत्री ने हिंडन एयरपोर्ट को एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डा बताते हुए कहा कि दिल्ली से इसकी निकटता दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मददगार है। उन्होंने हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार की योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य सरकार से 9 एकड़ जमीन की मांग की गई है। साथ ही, एयरपोर्ट की पार्किंग क्षमता बढ़ाने के लिए वायुसेना से बातचीत चल रही है।” वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट देश के 16 शहरों से जुड़ा है और जल्द ही इसमें और भी शहर जोड़े जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने हिंडन एयरपोर्ट परिसर में पौधारोपण भी किया।

केंद्रीय मंत्री ने देशभर के हवाई यात्रियों के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों के भीतर देश के सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अलावा, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एयरपोर्ट पर पुस्तकालय (लाइब्रेरी) भी शुरू किए जाएंगे।

 

Partners: crazy time casino live slot gratis book of ra magic udenlandske spillesider fishing themed slots paypal tilille rahaa slot machine gratis book of ra mga pikakasinot casinodays ilmaiskierrokset 2024 online casino mit neteller casino ohne lizenz vergleich test
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments