Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली के ‘लोगों’ को फाइनल करने के लिए CM रेखा गुप्ता ने...

दिल्ली के ‘लोगों’ को फाइनल करने के लिए CM रेखा गुप्ता ने विशेष समिति का गठन किया

दिल्ली सरकार पहली बार दिल्ली राज्य (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली) का अपना आधिकारिक लोगो (Logo) तैयार कर रही है। यह लोगो दिल्ली की विशिष्ट पहचान, गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विकास और जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक होगा। इसको लेकर लगातार कवायद जारी है। लोगो को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अब एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

मुख्यमंत्री ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार ने लोगो के डिजाइन व उसके चयन को लेकर विशेष प्रावधान किया था। इसके लिए माईजीओवीडॉटइन (mygov.in) पोर्टल पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित की गई थी। पोर्टल पर पूरे देश से कुल 1800 प्रविष्टियां/डिजाइन प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने और उनमें से चयन/शॉर्टलिस्टिंग के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित का गठन किया गया है, जो पोर्टल पर प्राप्त सभी लोगो डिज़ाइन प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर उन्हें अंतिम रूप देगी। समिति में विभिन्न यूनिवर्सिटीज से जुड़े एक्सपर्ट को सदस्य बनाया गया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव इसक सदस्य सचिव होंगे।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का कहना है कि यह लोगो दिल्ली की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। सरकार चाहती है कि यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाए। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी प्रगति और नागरिक भागीदारी का संदेश दे।

Partners: casinozer wazamba amunra wazamba lemon casino https://lemoncasino77.com/ nine casino librabet αξιολογήσεις wazamba casino https://lemoncasinomagyar.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments