झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाड़ियों के काफिले के बीच चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने उन पर ₹3650 का जुर्माना लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कृष अंसारी सनरूफ से बाहर खड़े होकर स्टंट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने स्वतः संज्ञान लिया। उन्होंने ट्वीट कर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और रांची पुलिस को टैग कर रिपोर्ट भी मांगी।


