Thursday, November 5, 2026
Google search engine
Homepunjabविजीलेंस ब्यूरो ने वसीका नवीस को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे...

विजीलेंस ब्यूरो ने वसीका नवीस को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को लगातार जारी रखते हुए, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पठानकोट के तहसील कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे एक वसीका नवीस (डीड राइटर) दीपक कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजीलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पठानकोट जिले के गांव बंगोल के एक निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि जमीन खरीदने के बाद वह अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए उक्त वसीका नवीस से मिला। शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री की आवश्यक फीस वसीका नवीस को ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद उसने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करवा दी। लेकिन बाद में आरोपी ने 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग यह कहते हुए की कि तहसीलदार असली रजिस्ट्री के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर तभी करेंगे जब रिश्वत की रकम दी जाएगी।

शिकायत की पुष्टि के बाद, अमृतसर रेंज की विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए वसीका नवीस को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments