Tuesday, November 3, 2026
Google search engine
Homepunjabसिडनी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में विवाद, किरपाण लेकर पहुंचे सिखों...

सिडनी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में विवाद, किरपाण लेकर पहुंचे सिखों को नहीं मिली एंट्री

 पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए पहले स्टेडियम कॉन्सर्ट में धार्मिक प्रतीक किरपाण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पश्चिमी सिडनी के पैरामाटा स्टेडियम में हुए इस शो में करीब 25,000 दर्शक मौजूद थे, जिनमें बड़ी संख्या पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों की थी।

Controversy erupts at Diljit Dosanjh’s Sydney concert; Sikh devotees carrying kirpans are denied entry : हालांकि, सुरक्षा नियमों के चलते आयोजन स्थल के प्रबंधन ने किरपाण धारण करने वालों को स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया। इस निर्णय का कई सिख दर्शकों ने विरोध किया, जिसके बाद उन्हें स्थल से बाहर कर दिया गया। कॉन्सर्ट पूरी तरह हाऊसफुल रहा, लेकिन इस घटना से कई सिख दर्शक निराश होकर लौट गए। उनका कहना था कि वे दिलजीत दोसांझ का लाइव प्रदर्शन देखने आए थे, लेकिन धार्मिक प्रतीक पहनने के कारण उन्हें बाहर रोक दिया गया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई। कई उपयोगकर्ताओं ने आयोजनकर्ताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया, जबकि कुछ ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रबंधन के फैसले का समर्थन किया। फिलहाल इस विवाद पर दिलजीत दोसांझ या आयोजनकर्ताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments