Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeदेशप्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि : पद्म विभूषण से सम्मानित महान...

प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि : पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा नेताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान वैज्ञानिक पद्म विभूषण सतीश धवन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नया आयाम देने वाले महान रॉकेट वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष ‘पद्मविभूषण’ प्रो. सतीश धवन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र की आपने जो अतुलनीय सेवा की है, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इसरो के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में आपके अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित, महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को सुदृढ़ वैज्ञानिक आधार, संस्थागत मजबूती और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के महान रॉकेट वैज्ञानिक तथा इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण से अलंकृत प्रो० सतीश धवन की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।”

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लिखा कि प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के महान वैज्ञानिक, परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के शिल्पकार पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र निर्माण में विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष क्षेत्र को नई दिशा देने वाले प्रो. सतीश धवन जी का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका जीवन ज्ञान, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। विनम्र श्रद्धांजलि।”

Partners: skrill einzahlung casino uden dansk licens spillesider uden rofus One Casino bedste udenlandske casino kasinot malta book of ra libro casino uden rofus udenlandske spillesider Boomerang-Bet Casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments