Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homelatest Newsजालंधर में आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में झड़प, गली में...

जालंधर में आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में झड़प, गली में जमकर हुई लात-घूंसे की लड़ाई; पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसकी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने थाना पांच में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, उजाला नगर निवासी पलक भाजवा गली में रहने वाले आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। हालांकि, इलाके के अन्य लोगों का कहना है कि ये कुत्ते गली से निकलने वाले लोगों को काट लेते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है।
पुलिस मे मामले की शिकायत की
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पलक ने पुलिस को शिकायत दी है कि इलाके के विक्रम ठाकुर ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके भाइयों के साथ मारपीट की। वहीं, विक्रम ठाकुर ने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने कई बार पलक से कुत्तों के काटने की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो पलक के भाइयों ने उनके साथ मारपीट की।
थाना पांच के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को लेकर गली में विवाद हुआ था और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। उन्हें दोनों तरफ से लिखित शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Partners: nine casino amunra amunra unique casino wazamba unique casino https://verdecasinoitalia.com/ lemon casino https://lemoncasino77.com/ smokace
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments