Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeदेशरेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना, जवान ने चलती ट्रेन...

रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना, जवान ने चलती ट्रेन के आगे लेटकर दी जान; वजह तलाशने में जुटी पुलिस

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित दुव्वाड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय सेना के एक सेवारत जवान ने प्लेटफार्म नंबर-1 पर आ रही चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान नीलमपु वेंकट रेड्डी के रूप में हुई है, जो विशाखापत्तनम के पेड़ागांटयाडा इलाके के रहने वाले थे।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने से ठीक पहले वेंकट रेड्डी अचानक पटरी पर उतर जाते हैं और ट्रैक पर लेट जाते हैं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या उन्हें रोक पाता, तेज रफ्तार ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह सब इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। जवान ने जानबूझकर अपना सिर चलती ट्रेन के पहियों के नीचे रख दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सरेआम हुई इस घटना को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (GRP) तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वेंकट रेड्डी ने आत्महत्या जैसा इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। असल वजह जानने के लिए पुलिस अब मृतक के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि वह किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे या कोई और कारण था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Our Best Partners: vedonlyönti bonus kierrätys brite kasinot zimpler go kasinot lucky jet registration ক্রেজি টাইম ক্যাসিনো turvallinen kasino https://slot-pgsoft.com/futebol-fever/ luotettavat suomalaiset nettikasinot https://crazytime-tracker.com/demo/ https://vironlisenssikasinot.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments