Sunday, March 22, 2026
Google search engine
Homeदेशमेघालय की कोयला खदान में भीषण हादसा, 18 मजदूरों की मौत, पीएम...

मेघालय की कोयला खदान में भीषण हादसा, 18 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। खदान के भीतर अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण विस्फोट में अब तक 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मृतक सभी मजदूर असम के निवासी थे और रोजी-रोटी के लिए मेघालय में खनन कार्य कर रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। खदान के भीतर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का भी ऐलान किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments