Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Homelatest Newsपंजाब के मोहाली में हिट एंड रन, विदेशी महिला को ऑडी ने...

पंजाब के मोहाली में हिट एंड रन, विदेशी महिला को ऑडी ने मारी टक्कर; 15 फीट दूर जाकर गिरी… चली गई जान

पंजाब के मोहाली से हिट एंड रन की एक दर्दनाक घटना सामने आई है.

पंजाब के मोहाली में काले रंग की तेज रफ्तार ऑडी ने पैदल जा रही विदेशी युवती की जान ले ली. ऑडी सवार ने युवती को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वो लगभग 15 फीट हवा में उछलकर दूसरी तरफ गिरी और उसकी मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटना की भयावहता को साफतौर पर देखा जा सकता है. सीसीटीवी वीडियो में राइट हैंड साइड पर दिख रहा है कि कैसे गाड़ी की टक्कर के बाद लड़की उछलकर दूर जा गिरी.
मृतका की पहचान मावलूदा के तौर पर हुई है, जो कि तुर्की की रहने वाली थी. ये हादसा सोमवार-मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड स्थित एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ. विदेशी युवती मावलूदा एम केयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी.

मौके ही विदेशी महिला की मौत

हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी आरोपी ने कार रोकने की कोशिश नहीं की, वह चुपचाप मौके से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

एक सीसीटीवी फुटेज में जोरदार टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिरती हुई नजर आई है. पुलिस इसके अलावा आसपास लगे अन्य CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी कर सकें. इस हिट एंड रन के मामले में सभी को हैरान और परेशान कर दिया है.
Our Best Partners: crazy time life mines jogo bonus lucky jet suomalaiset kasinot ilman rekisteröitymistä jogo do touro friv statistic crazy time ムンプリ100 デモ Lucky Jet how to master lucky jet caxibo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments