कैन फिन होम्स लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत एक स्वच्छ पेयजल परियोजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत 29.03.2026 को गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा में 500 LPH और 250 LPH क्षमता वाले RO शुद्धिकरण और वेंडिंग सिस्टम, साथ ही इंसुलेटेड कियोस्क और प्लेटफॉर्म स्थापित किए गए हैं।
CSR पहल का उद्देश्य संस्थान परिसर के भीतर छात्रों, कर्मचारियों और आगंतुकों को सुरक्षित और सुलम पेयजल उपलब्ध कराना है, जो सामुदायिक कल्याण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
इस सुविधा का औपचारिक उद्घाटन 29 मार्च, 2026 को GIMS के निदेशक, ब्रिगेडियर डॉ. राजेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिनमें श्री एस. पी. श्रीवास्तव (जोनल हेड उत्तर भारत), श्री नरिंदर कुमार (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट), रूपेश कुमार सिंह, पिंकी सिंह, मोहित बुधिरजा, मोहित गंभीर, एस. के. मिश्रा और पारुल उपाध्याय शामिल थे।
यह पहल कैन फिन होम्स लिमिटेड का अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से सतत विकास और समुदाय पर सार्थक प्रभाव डालने पर निरंतर ध्यान केंद्रित रहने को दर्शाती है।


