मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने प्रदेश के शहरों और गांवों में विकास की गति तेज की हुई है। सडक़ें, गलियां, स्ट्रीट लाइट्स से सुसज्जित हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और मोहाली में वल्र्ड क्लास सडक़ें बनाई जा रही हैं। इन शहरों में मान सरकार सडक़ों का शानदार विकास करेगी। इन सडक़ों को री-डिजाइन किया जा रहा है।
इनकी चौड़ाई एक समान करने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर 3 महीने पर इनका रंग-रोगन हो। पंजाब की तकरीबन 40 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। यह आबादी पंजाब के 166 कस्बों और शहरों में रहती है। मान सरकार ने प्लान बनाया है कि इन सभी कस्बों और शहरों में स्वच्छता, जल आपूर्ति, सीवेज, सडक़ों और स्ट्रीट लाइटों की अच्छी व्यवस्था हो। पिछले बजट में 225 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
शहरों में लोगों के आवागमन की शानदार सुविधा और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करने के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में 347 ई- बसें खरीदी जाएंगी। पंजाब सरकार ने हाउसिंग एवं शहरी स्थानीय क्षेत्रों के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5,983 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐतिहासिक शहर बटाला के लिए 177 करोड़ रुपये की एक व्यापक विकास पहल की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य इसके बुनियादी ढांचे को बदलना और इसकी सांस्कृतिक और शहरी विरासत को पुनस्र्थापित करना है। विकास के प्रयासों के तहत, नगर निगम शहरी सेवाओं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए 95.72 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को क्रियान्वित करेगा।


