Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeदेशपश्चिम बंगाल : फलता विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू,...

पश्चिम बंगाल : फलता विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू, 21 मई को दोबारा हुई थी वोटिंग

प. बंगाल की फलता सीट पर 21 मई को हुई दोबारा वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की इस सीट पर दोबारा वोटिंग करवाई गई थी, जिसके नतीजे आज सामने आ जाएंगे। दरअसल 29 अप्रैल को जब इस सीट पर चुनाव हुआ था तो कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग करवाने का आदेश दिया था।

फलता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। इस दौरान शानदार वोटिंग परसेंटेज सामने आया था और यहां 86 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

इस सीट पर टीएमसी के जिस उम्मीदवार जहांगीर खान की सबसे ज्यादा चर्चा थी, उन्होंने दोबारा वोटिंग से पहले ही मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। हालांकि उनका नाम ईवीएम में उम्मीदवार के तौर पर दर्ज था। अब फलता में मुख्य मुकाबला 3 उम्मीदवारों के बीच है, जिसमें भाजपा के देवांशु पांडा, कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला और CPIM के शंभू नाथ कुर्मी हैं।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से कुछ दिन पहले चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी, जिसे पार्टी ने उनका निजी फैसला बताया।

Partners: smokace wazamba amunra stelario casino gratis https://fr-uniquecasino.com/ nine casino lemon casino lemon. casino wazamba hillo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments