Friday, June 19, 2026
Google search engine
Homedelhiनितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब दौरे पर

नितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 20 जून को श्री नवीन अमृतसर पहुंचेंगे और सबसे पहले श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वह जालियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर का दौरा करेंगे। शाम को वह जालंधर पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इक्कीस जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह लुधियाना पहुंचकर दुगरी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यहां नवीन संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सब-सर्कल प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योगपतियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे तथा पंजाब में औद्योगिक विकास और व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

बाइस जून को नवीन सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा युवा प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान युवा सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा पंजाब के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कोर ग्रुप के साथ अलग-अलग बैठकें भी निर्धारित हैं।

सरीन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार को नयी गति देगा और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ पार्टी के संवाद को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्साह है और उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी हैं।

Partners: new mga casinos BitStarz Casino crazy time stat udenlandske casino free spins slot vlt gratis casino 1€ einzahlen casino med zimpler sweet bonanza демо danske casino bonus uden indskud crazy time 5 euro bonus
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments