Saturday, June 20, 2026
Google search engine
Homeदेशकोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147...

कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को खराब मौसम के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो के एक विमान पर बिजली गिरने की घटना सामने आई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विमानन अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 अगरतला के लिए रवाना होने वाली थी। इसी दौरान विमान एयरपोर्ट के एयरोब्रिज पर खड़ा था, तभी खराब मौसम के बीच उस पर बिजली गिर गई। मौसम विभाग द्वारा पहले से ही आंधी-तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके चलते एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क था।

घटना के समय विमान में 141 यात्री और 6 क्रू सदस्य, कुल 147 लोग सवार थे। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों और क्रू को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अगरतला के लिए रवाना किया गया।

एयरलाइन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि रनवे क्षेत्र में कार्यरत दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें एहतियातन चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

उधर, शुक्रवार सुबह से कोलकाता और आसपास के जिलों में लगातार तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। घटना के बावजूद हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Partners: sweet bonanza freispiele zimpler go casinon Brazino777 Casino casino ohne deutsche lizenz ZotaBet Casino tabella crazy time luckythrillz online casino astropay crazy time soldi finti scarabeo online gratis senza registrazione
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments