Wednesday, June 24, 2026
Google search engine
Homeदेश400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया गोयल...

400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया गोयल ने कबूल लिया जुर्म, पुलिस को बताई वजह

महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहागढ़ किले में 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मंगेतर की हत्या करने के चर्चित मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवती सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने पूछताछ में हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से विवाह नहीं करना चाहती थी। पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि शादी के बाद उनके संबंधों में बाधा आने की आशंका के चलते दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

फरवरी में हुई थी सगाई
जानकारी के अनुसार, केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई इसी वर्ष फरवरी में पारिवारिक सहमति से हुई थी। दोनों को ट्रैकिंग और घूमने-फिरने का शौक था, जिसके चलते वे अक्सर विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाते थे। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, केतन ने कई बार सिया के बारे में अपने परिजनों से सवाल भी किए थे, हालांकि रिश्ता पारिवारिक परिचय के आधार पर तय होने के कारण किसी को गंभीर संदेह नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर जताया था दुख
घटना के बाद सिया ने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट साझा की थीं। उसने एक पोस्ट में केतन की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा था कि वह उसे छोड़कर क्यों चला गया। इन पोस्टों को देखकर परिवार और परिचितों को शुरुआत में यह एक हादसा ही लगा।

बहन के सवालों से खुलने लगी परतें
केतन के अंतिम संस्कार के बाद जब सिया परिवार से मिलने पहुंची, तब केतन की बहन ने उससे घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की। पूछताछ के दौरान सिया के जवाबों में कथित विरोधाभास सामने आए, जिससे परिवार को संदेह हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अदालत में विस्तृत आरोपपत्र पेश किया जाएगा।

 

Partners: https://ninecasinoit.com/ sportuna stelario https://ninekasyno.com/ amunra wazamba https://wazamba7777.com/ unique casino legzo lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments