Wednesday, June 24, 2026
Google search engine
Homeदेशईपीआई भर्ती अलर्ट: सीनियर मैनेजर समेत 14 पदों पर आवेदन शुरू, 3...

ईपीआई भर्ती अलर्ट: सीनियर मैनेजर समेत 14 पदों पर आवेदन शुरू, 3 जुलाई तक भरें फॉर्म

इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (ईपीआई) ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर योग्य और अनुभवी पेशेवरों की विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ईपीआई लिमिटेड की ओर से जारी 14 रिक्तियों में असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के 9, असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 2 और सीनियर मैनेजर (सिविल) के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 जून के सुबह 9.30 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एफ्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ईपीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में बीई/बीटेक या एएमआईई या इसके बराबर की योग्यता कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन एग्जीक्यूटिव अनुभव होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 32 से 42 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग (योग्यता/मार्क्स का प्रतिशत, अनुभव के वर्षों की संख्या, आदि के आधार पर) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 70,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय (डब्ल्यूआरओ), मुंबई पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए तिथि, समय और पते की घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे, उन्हें केंद्र पर निर्धारित समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटो कॉपी को वेरिफिकेशन के लिए याद से पते पर ले जाने की सलाह दी जाती है।

 

Partners: top zimpler online casinos luckster casino trustly op mikä on paypal casino ohne deutsche lizenz casino uden licens wat is neteller online casino uden rofus gioco book of ra sweet bonanza gratis
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments