Sunday, July 5, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनकुलदीप यादव की शादी से फेमस हुए सूफी सिंगर को गैंगस्टर की...

कुलदीप यादव की शादी से फेमस हुए सूफी सिंगर को गैंगस्टर की धमकी, रंगदारी में मांगे 5 करोड़ रुपए

अपनी शेरो-शायरी और सूफी गानों से युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय और हाल ही में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में परफॉर्मेंस से चर्चा में आए दिल्ली के मशहूर सिंगर मोहम्मद आसिफ उर्फ ‘बिस्मिल’ (Bismil) को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेश में बैठे हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने सिंगर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सिंगर की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुर्तगाल के नंबर से आई कॉल, मैनेजर को भेजा धमकी भरा मैसेज

सिंगर बिस्मिल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, धमकी का यह सिलसिला अप्रैल महीने से चल रहा है। अप्रैल में सबसे पहले उनके मैनेजर को पुर्तगाल के एक नंबर से कई बार धमकी भरे मैसेज आए थे, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब मई के महीने से, जब सिंगर दिल्ली स्थित अपने घर पर थे, उनके मैनेजर को पुर्तगाल के नंबर से दोबारा लगातार फोन कॉल्स और धमकी भरे मैसेज आने शुरू हो गए, जिसमें पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है।

हरियाणा पुलिस की स्पेशल सेल कर रही जांच, सुरक्षा बढ़ाई गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और अंतरराष्ट्रीय नंबरों की ट्रैकिंग व जांच तेज कर दी है। इसके साथ ही लोकल पुलिस ने सिंगर मोहम्मद आसिफ उर्फ बिस्मिल को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। पुलिस अब विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

कौन हैं सिंगर बिस्मिल?

दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद आसिफ उर्फ बिस्मिल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह मुख्य रूप से क्लासिकल और सूफी गानों के साथ-साथ अपनी बेहतरीन शेरो-शायरी के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह देश-विदेश में कई बड़े स्टेज शो कर चुके हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में उनकी परफॉर्मेंस काफी वायरल हुई थी, जहां उनकी शायरी पर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी जमकर थिरके थे। बिस्मिल जल्द ही 26 जुलाई को दुबई के मशहूर कोका-कोला अरीना (Coca-Cola Arena) में एक बहुत बड़ा शो करने जा रहे हैं, जहां उनके हजारों फैंस के जुटने की संभावना है।

Partners: casinozer stelario https://stelario-de.com/ stelario legzo lemon casino amunra f1 casino nine casino smokace
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments