Monday, July 6, 2026
Google search engine
Homeदेशभारत में ‘ब्रिक्स’ की बैठक, महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर जोर

भारत में ‘ब्रिक्स’ की बैठक, महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर जोर

भारत इस साल अपनी ‘ब्रिक्स’ अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को केरल के कोच्चि में महिला वर्किंग ग्रुप (डब्ल्यूडब्ल्यूजी) की बैठक की मेजबानी करेगा। महिला वर्किंग ग्रुप की बैठक सदस्य देशों को महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने वाले मुद्दों पर चर्चा करने और आम सहमति बनाने का अवसर प्रदान करेगी।

 

 

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोच्चि की बैठक से 8-9 जुलाई को होने वाली ‘ब्रिक्स’ महिला मंत्री-स्तरीय बैठक के लिए एक मजबूत आधार तैयार होने की उम्मीद है। यह बैठक व्यावहारिक सहयोग और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रति ‘ब्रिक्स’ सदस्य देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी।

 

बयान में कहा गया है, “‘ब्रिक्स’ सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सभी क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने और साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आएंगे।”

 

‘ब्रिक्स’ संगठन में कुल 11 देश ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। ये सभी मिलकर वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत योगदान देते हैं।

 

‘ब्रिक्स’ देशों में दुनिया की लगभग 49.5 प्रतिशत आबादी रहती है। इस विशाल जनसंख्या में महिलाओं का राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास हर क्षेत्र को प्रभावित करता है, जिससे ‘महिला ट्रैक’ ‘ब्रिक्स’ 2026 में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बन गया है।

 

यह वर्किंग ग्रुप बैठक पहले आयोजित की गई तीन वर्चुअल प्रारंभिक बैठकों के दौरान हुई व्यापक चर्चाओं पर आधारित है। इन चर्चाओं ने सदस्य देशों को कोच्चि में होने वाली बैठकों से पहले बातचीत को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाया है।

 

2026 में भारत की ‘ब्रिक्स’ अध्यक्षता ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ थीम पर आधारित है। ‘ब्रिक्स’ महिला ट्रैक ने चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनमें महिलाओं की शासन और नेतृत्व में भागीदारी, डिजिटल और वित्तीय समावेशन, उद्यमिता और कौशल विकास और जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा व पोषण में महिलाओं की भूमिका शामिल है।

 

Our Best Partners: crazy time statistik suomalaiset nettikasinot ilman rekisteröitymistä miten rikastua nopeasti raha nettipelit moon princess casino siirto sovellus casino that accept google pay https://crazytime-bangladesh.com/review/vulkan-vegas-casino-bn/ beste casino 2023 nopea kotiutus casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments