Tuesday, July 7, 2026
Google search engine
Homedelhiमेयर विनीत धीर की माता जी आशा धीर को नम आंखों से...

मेयर विनीत धीर की माता जी आशा धीर को नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मेयर वनीत धीर की माताजी आशा धीर जिनका गत दिनों निधन हो गया था, उनकी आत्मिक शांति के लिए सोमवार दोपहर को श्री देवी तालाब मंदिर में रस्म क्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से सुमेधा भारती, बीना भारती, रीचा भारती, साध्वी निर्मलाज्योति भारती, साध्वी निवृति भारती, स्वामी नरेश, स्वामी विन्यानंद और स्वामी तरुण को प्रभु महिमा का वर्णन करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। रस्म किरया में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, अजीत प्रकाशन समूह के मुख्य संपादक स. बरजिंदर सिंह हमदर्द, दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज, विधायक बावा हैनरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आदमपुर हल्का इंचार्ज पवन कुमार टीनू, जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, भाजपा नेता स. अमरजीत सिंह अमरी, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, अतुल भगत, शैरी चड्ढा, प्रो. एमपी सिंह, सौरभ सेठ, दर्शन भगत समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय आशा धीर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मेयर विनीत धीर के परिवार से दुख साझा किया।

 

Partners: https://ninecasinoceske.com/ https://es-wazamba.com/ lemon casino verde casino stelario casinoly nine casino https://ninecasinoit.com/ amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments