Wednesday, July 8, 2026
Google search engine
HomedelhiCJP को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, एक्स अकाउंट होगा अनब्लॉक;...

CJP को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, एक्स अकाउंट होगा अनब्लॉक; केंद्र सरकार ने भी दी सहमति

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बनाकर सनसनी मचाने वाले अभिजीत दीपके को दिल्ली हाई कोर्ट से एक बड़ी खुशखबरी मिली है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने केंद्र सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए CJP के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है। इस रोक के खिलाफ अभिजीत दीपके ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में सबसे खास बात यह रही कि केंद्र सरकार ने भी अदालत में सहमति जताई कि अब इस सोशल मीडिया अकाउंट को अनब्लॉक किया जा सकता है।

NEET परीक्षा के कारण लगाया गया था बैन: सॉलिसिटर जनरल
केंद्र सरकार की ओर से अदालत में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच को बताया कि NEET परीक्षा लंबित होने के कारण इस अकाउंट को ब्लॉक किया गया था। सरकार का मानना था कि इसके कुछ पोस्ट्स से परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच आपाधापी या भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती थी। उन्होंने अदालत को बताया कि चूंकि अब यह परीक्षा संपन्न हो चुकी है, इसलिए इस अकाउंट को ब्लॉक रखने का प्राथमिक उद्देश्य समाप्त हो गया है।

हाई कोर्ट ने दिए बैन हटाने के निर्देश
केंद्र सरकार की इस दलील और अपील को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि NEET की परीक्षा हो चुकी है और अकाउंट को ब्लॉक करने की मुख्य वजह अब प्रासंगिक नहीं रही है, इसलिए बैन लगाने वाले आदेश को वापस लिया जाए। हाई कोर्ट के इस ऐतिहासिक आदेश के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को अपने उस ओरिजिनल एकाउंट का एक्सेस दोबारा मिल जाएगा, जिस पर उसके लाखों फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं।

21 मई को सरकार ने ब्लॉक किया था अकाउंट
गौरतलब है कि पूर्व में आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे अभिजीत दीपके ने 15 मई को एक याचिका की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बीच मजाक-मजाक में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से इस अकाउंट की शुरुआत की थी। देखते ही देखते एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस जैसी पुरानी राजनीतिक पार्टियों के अकाउंट से भी ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए थे। इसके बाद सरकार ने 21 मई को भारत में सीजेपी का मेन एक्स हैंडल ब्लॉक कर दिया था, जिसके जवाब में दीपके की टीम ने ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से नए हैंडल के साथ वापसी की थी।

दीपके ने बताया अभिव्यक्ति की आजादी की बड़ी जीत
अकाउंट के अनब्लॉक होने के फैसले पर खुशी जताते हुए अभिजीत दीपके ने इसे कॉकरोच जनता पार्टी, आंदोलन और अभिव्यक्ति की आजादी की एक बड़ी जीत बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी जीत देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP के ओरिजिनल अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ सीजेपी और आंदोलन, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और डिजिटल अधिकारों के लिए भी बहुत बड़ी जीत है। दीपके ने दावा किया कि वे आगे भी युवाओं की आवाज को ऑनलाइन और ऑफलाइन इसी तरह उठाते रहेंगे।

Partners: winnerz nine casino legzo legzo casino рабочее зеркало unique casino wazamba https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasinode.com/ f1 casino unique casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments