Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homedelhiआजमगढ़ में दोहरा हत्याकांड: सोते समय दादा और पोते की कुल्हाड़ी से...

आजमगढ़ में दोहरा हत्याकांड: सोते समय दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डिहवा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक दादा और उनके पोते की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

रात 2 बजे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। मृतकों की पहचान 71 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव और उनके 26 वर्षीय पोते अंकित के रूप में हुई है। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से वार किया कि दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

ऐसे खुला हत्याकांड का राज

 वारदात के समय पोते अंकित के साथ सो रही चचेरी दादी फूलमती को जब कुछ अजीब अहसास हुआ, तो वह चौंक कर उठीं। उन्होंने तुरंत अंकित के दोनों भाइयों को जगाया।परिजन आनन-फानन में खून से लथपथ अंकित को लेकर अंबेडकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत के बाद जब बदहवास परिजन इस बात की सूचना घर पर मौजूद दादा जगदंबा प्रसाद को देने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जगदंबा प्रसाद का भी गला काटकर हत्या की जा चुकी थी।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर, 4 टीमें गठित

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार और एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए तत्काल फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है।

 गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर हमलावरों सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

Partners: f1 casino 20 euro https://sportunagreek.com/ stelario https://smokace-de.com/ https://lemoncasino77.com/ https://uniquecasinoes.com/ https://casinolygreek.com/ winnerz wazamba unique casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments