Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homepunjabमहिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान: खन्ना

महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान: खन्ना

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अद्वितीय साहस और तत्परता का परिचय देकर दो यात्रियों की जान बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) की महिला कांस्टेबल अनीता को पुलिस वीरता पदक अथवा आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिए जाने की मांग की है।

इस सम्बन्धी खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि इस संबंध में खन्ना ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महिला कांस्टेबल के असाधारण साहस को सम्मानित करने का आग्रह किया है। खन्ना ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर महिला कांस्टेबल अनिता ने अलग-अलग घटनाओं में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे दो यात्रियों को अपनी सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान न केवल उनकी सेवाओं का उचित मूल्यांकन होगा, बल्कि इससे पूरे सुरक्षा बल का मनोबल भी बढ़ेगा और अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार महिला कांस्टेबल की वीरता का सम्मान करते हुए उसे उपयुक्त पुरस्कार अथवा विशेष पदोन्नति प्रदान की जाये।

Partners: casino uden licens parhaat kasinobonukset 2024 1xBet Casino JackTop Casino sweet bonanza casino spela utan spelpaus trustly casino ohne 1€ limit euteller kotiutus nettikasinot malta online casinos ohne lizenz
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments