Saturday, July 11, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में सिर्फ 16 दिनों में SIR के तहत 1 करोड़ से...

पंजाब में सिर्फ 16 दिनों में SIR के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र डिजिटाइज: अनिंदिता मित्रा

पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान के तहत घर-घर जाकर किए जा रहे गणना कार्य ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अभियान शुरू होने के मात्र 16 दिनों के भीतर राज्य में एक करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण कर लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के 99.34 प्रतिशत घरों तक गणना प्रपत्रों का वितरण भी पूरा हो चुका है, जिससे लगभग सभी मतदाताओं तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटलीकरण इस विशेष पुनरीक्षण अभियान का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पर्यवेक्षकों, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं की बदौलत राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों और 24,453 मतदान केंद्रों पर समयबद्ध तरीके से प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण संभव हो पाया है।

सीईओ ने बताया कि अभियान को अंतिम चरण तक सफलतापूर्वक पहुंचाने और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 11 और 12 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में शेष गणना प्रपत्र भरवाए जाएंगे, उनका संग्रहण एवं डिजिटलीकरण किया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची में त्रुटियों का सुधार, रिकॉर्ड के अंतर को दूर करने तथा मतदाताओं के विवरण के सत्यापन और अद्यतन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 25 जून से 24 जुलाई, 2026 के बीच राज्य के 24,453 बीएलओ लगभग 2,14,61,043 मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया 24 जुलाई, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 3 अगस्त, 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। प्रारूप सूची पर 3 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि उनका निस्तारण 3 अगस्त से 28 सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने विवरण की जांच कर उसे सही और अद्यतन अवश्य कराए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोई भी पात्र मतदाता प्रारूप मतदाता सूची से बाहर नहीं रहेगा तथा सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए निर्वाचन विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

 

Partners: unique casino verde casino https://uniquecasinoes.com/ amunra https://ninekasyno.com/ legzo amunra https://casinolygreek.com/ posido smokace
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments