Thursday, July 16, 2026
Google search engine
Homeदेशचित्रकूट: सरकारी स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, मिड-डे मील खा रहे बच्चों...

चित्रकूट: सरकारी स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर हमला; दो घायल

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कथित पागल कुत्ता स्कूल परिसर में घुसकर मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर हमला कर बैठा। घटना में दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह घटना बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझफार्म कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय की है। विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। बुधवार दोपहर बच्चे मिड-डे मील का भोजन कर रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता परिसर में घुस आया और बच्चों पर हमला कर दिया।

हमले में कक्षा दो के छात्र श्याम और आंगनबाड़ी केंद्र की बच्ची जानवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। शिक्षक और अन्य बच्चे अपनी सुरक्षा के लिए कक्षाओं में चले गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने डंडों और पत्थरों की मदद से कुत्ते को वहां से भगा दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

इस मामले में चित्रकूट की बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि स्कूल परिसर में कुत्ते द्वारा दो बच्चों को काटने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि कुत्ता स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई, इसकी जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्यालय की बाउंड्री पर जाली लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Partners: wazamba verde casino https://verdecasinolt.com/ lemon casino https://verdecasinoitalia.com/ casinozer. com https://ninekasyno.com/ amunra https://lemoncasino77.com/ https://legzo77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments