Tuesday, September 8, 2026
Google search engine
Homeदेशकश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमला, फायरिंग में एक जवान...

कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमला, फायरिंग में एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लाल चौक के पास बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है।

यह हमला अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में हुआ है, जब आतंकियों ने अचानक फायरिंग किया तो जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया। हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन छेड़ा है।

वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के फाल्कन दस्ते ने ली है। टीआरएफ की स्थापना लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तानी सहयोग से साल 2019 में की थी।

Partners: stelario https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasino77.com/ casinozer stelario lemon casino verde casino legzo https://lemoncasinode.com/ https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments