Monday, July 27, 2026
Google search engine
HomeदेशFriend’s…., पेपर लीक पर PM मोदी ने फिर जारी किया नया VIDEO...

Friend’s…., पेपर लीक पर PM मोदी ने फिर जारी किया नया VIDEO संदेश, एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड टास्क फोर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छात्रों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक नया वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए बड़े सुधारों का संकेत दिया। पीएम मोदी ने बताया कि परीक्षा सुधार (एग्जाम रिफॉर्म) के लिए टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया गया है।

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 1 मिनट 20 सेकंड का नया वीडियो जारी किया है। पहले दो वीडियो की तरह ही इस वीडियो की शुरुआत भी पीएम मोदी ने ‘फ्रेंड्स’ कहकर की है। पीएम मोदी ने अपने इस वीडियो में कहा, ‘फ्रेंड्स, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए, भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेलों में सड़ रहे हैं। हमें फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। हम कल पार्लियामेंट के अंदर कठोर प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो, हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो, हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो, इन सारी बातों को ध्यान रखते हुए विश्वप्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन निलेकणनी के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है, जो एग्जाम रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा और जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम इसकी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।’

बता दें कि नीट पेपर लीक विवाद के बीच पीएम मोदी का छात्रों के लिए ये तीसरा वीडियो मैसेज है। पहला वीडियो मैसेज 23 जुलाई की रात 11:52 बजे जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक को लेकर सख्त फैसला लिया जाएगा। इसके बाद अगले ही दिन उन्होंने एक और वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने छात्रों को धन्यवाद किया था।

Partners: https://librabetkazino.com/ lemon casino lemon casino nine casino casinozer interdit en france nine casino amunra https://amunra-gr.com/ lemon casino amunra
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments