Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeदेशउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 लोग घायल, कई की...

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 लोग घायल, कई की तबीयत बिगड़ी

सावन के तीसरे सोमवार और वर्ष में केवल एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के बीच हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार 13 लोग घायल बताए जा रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ और उमस के बीच कुछ महिला-पुरुषों और युवतियों को घबराहट होने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल प्रभावित श्रद्धालुओं को संभाला और उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चल रहा उपचार
तबीयत बिगड़ने वाले श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मंदिर क्षेत्र में भारी भीड़
सावन के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल के दर्शन के साथ नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। नागचंद्रेश्वर मंदिर वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। इसके चलते महाकाल मंदिर परिसर, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी हुई है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से कई स्थानों पर भीड़ का दबाव देखने को मिला।

 

Partners: unique casino amunra casinolygreek https://ninecasinoceske.com/ smokace casino bonus verde casino app download f1 casino https://sportunagreek.com/ stelario https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments