Saturday, August 22, 2026
Google search engine
Homeदेशपुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी टकराव, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं...

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी टकराव, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प; पुलिस ने किया मामला दर्ज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पुणे में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिवाजीनगर स्थित सीईओपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प की घटना सामने आई है।

घटना के बाद दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। झड़प के चलते विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के बीच ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए और मामला झड़प तक पहुंच गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और झड़प की शुरुआत किसने की, इसे लेकर अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि पुणे में शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारी असंतोष है।

सपकाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे विरोधी असहज हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को बाधित करने और माहौल खराब करने के लिए भाड़े के लोगों के जरिए स्टंट करने की साजिश रची गई है।

उन्होंने कहा, “पुणे में शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर भारी असंतोष है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को छात्रों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे विरोधियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।”

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को मंच देना है। कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, बढ़ती फीस, रोजगार के अवसर, शैक्षणिक सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम से पहले हुई इस झड़प ने पुणे में छात्र राजनीति को लेकर माहौल गर्म कर दिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Partners: https://amunra-gr.com/ https://uniquecasinoes.com/ stelario bonus ohne einzahlung f1 casino wazamba es confiable casinozer lemon casino unique casino win https://ninekasyno.com/ lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments